फ्लाईओवर की योजना, डिजायन में गड़बड़ियां थीं: तृणमूल

[email protected] । Apr 1 2016 5:50PM

तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक ‘दोषपूर्ण योजना’ बनाने का आरोप लगाते हुये तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि इसकी योजना को लेकर स्थानीय लोगों में शिकायतें थीं।

कोलकाता। तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक ‘दोषपूर्ण योजना’ बनाने का आरोप लगाते हुये तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंधोपाध्याय ने आज कहा कि इसकी योजना को लेकर स्थानीय लोगों में शिकायतें थीं। कोलकाता उत्तर से सांसद बंधोपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘फ्लाईओवर की योजना और डिजायन में गड़बड़ियां थी। स्थानीय लोगों में फ्लाईओवर की योजना को लेकर शिकायतें थी लेकिन उस समय 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। वहां यह भी चर्चा हुयी थी कि क्या डिजायन को बदला जा सकता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के इशारे पर जल्दीबाजी में काम पूरा किया जा रहा था, बंधोपाध्याय ने कहा, ‘‘राज्य सरकार काम पूरा करने के लिए जल्दी क्यों करेगी? आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सरकार पुल का उद्घाटन नहीं कर सकती। अपनी गति से काम किया जा रहा था।’’

इस बीच, ध्वस्त हो गये फ्लाईओवर के मलबे के नीचे से तीन और शवों को निकाले जाने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गयी है। गुरुवार को निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का करीब 60 मीटर लंबा हिस्सा गिर गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़