अरुण जेटली को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019

former-fm-arun-jaitley-conferred-with-et-lifetime-achievement-award
[email protected] । Dec 1 2019 11:44AM

दिवंगत अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने कहा कि वह उच्च नैतिक आदर्शों का पालन करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने हमरे बच्चों में भी इस आदर्श के प्रति प्रेम उत्पन्न किया।

मुंबई। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को शनिवार को लोक सेवा के लिए मरणोपरांत इकोनामिक टाइम्स का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019’ दिया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

इस अवसर पर संगीता जेटली कहा कि उनके पति के लिए देश पहले था, बाकी चीजें बाद में आती थीं। उन्होंने कहा कि जेटली नैतिकता पर बहुत बल देते थे। संगीता ने कहा, ‘‘वह उच्च नैतिक आदर्शों का पालन करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने हमरे बच्चों में भी इस आदर्श के प्रति प्रेम उत्पन्न किया। मेरे पुत्र और मेरी पुत्री कम से कम ये दो बातें अपने जीवन में आगे जोड़े रखेंगे।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़