मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

[email protected] । Nov 22 2016 12:16PM

मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में आज निधन हो गया। 90 वर्षीय यादव का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में आज निधन हो गया। यहां मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। यादव 26 अगस्त 2011 से सात सितंबर 2016 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी 1977 से 1979 तक अपनी सेवा दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़