महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भाजपा में शामिल

former-maharashtra-minister-harshvardhan-patil-joins-bjp
[email protected] । Sep 11 2019 6:00PM

उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए।उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।पाटिल दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं, लेकिन वह 2014 का विधानसभा चुनाव राकांपा के दत्तात्रेय भरणे से करीबी अंतर से हार गए थे। कांग्रेस और राकांपा ने पिछला चुनाव अलग-अलग लड़ा था।

पाटिल ने बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्थन किया था। उन्हें उम्मीद थी कि इसके बदले में शरद पवार नीत पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंदापुर सीट से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। यह सीट बारामती लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़