राजस्थान के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prabhasakshi Image

राजस्थान के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व निर्दलीय विधायक ब्रह्मदेव कुमावत का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अजमेर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह वर्ष 2008 में विधायक चुने गए थे और संसदीय सचिव भी रहे थे।

जयपुर, 27 जुलाई मसूदा के पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। अजमेर जिले के बंदनवारा निवासी कुमावत की सोमवार को घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें उपचार के लिए अजमेर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। कुमावत का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव बंदनवारा में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया है।

कुमावत वर्ष 2008 में मसूदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था। वह संसदीय सचिव भी रहे थे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कुमावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। जूली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़