कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पार्टी को कहा अलविदा, जानिए इसकी वजह

ashwani kumar congress
प्रतिरूप फोटो

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा परिकल्पित उदार लोकतंत्र के गणमान्य वादे के आधार पर परिवर्तनकारी नेतृत्व के विचार से प्रेरित सार्वजनिक कारणों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं।

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। 46 साल तक कांग्रेस में रहने वाले अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को एक पत्र के माध्यम से भेजा।

अश्विनी कुमार ने इस पत्र में लिखा कि इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में और अपनी गरिमा के अनुरूप, मैं पार्टी के बाहर बड़े राष्ट्रीय कारणों का सबसे अच्छा समर्थन कर सकता हूं। 

इसे भी पढ़ें: चकराता सीट को लेकर होगा दिलचस्प मुकाबला, 5 बार के कांग्रेस विधायक को कैसे हराएगी भाजपा 

उन्होंने कहा कि मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा परिकल्पित उदार लोकतंत्र के गणमान्य वादे के आधार पर परिवर्तनकारी नेतृत्व के विचार से प्रेरित सार्वजनिक कारणों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं।

कौन हैं अश्विनी कुमार ?

69 वर्षीय नेता भारत के सबसे कम उम्र के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह पंजाब से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और यूपीए सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली थी। अश्विनी कुमार अक्टूबर 2012 से मई 2013 तक कानून और न्याय मंत्री रहे। इससे पहले जनवरी 2011 से मई 2013 तक योजना मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वह जनवरी से जुलाई 2011 तक संसदीय मामलों के राज्य मंत्री थे। 

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प होगा मजीठा में सियासी संग्राम, शिअद-कांग्रेस के बीच होती रही है कांटे की टक्कर 

अश्विनी कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम कर चुके हैं। एक कानूनी वकील के रूप में उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी जैसे संवेदनशील मामले पर उच्चतम न्यायालय में अपनी दलीलें दी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़