Karnataka में पर्यटकों के वाहन और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

bus accident
ANI

दुर्घटना के समय पर्यटक वाहन में 12 यात्री और एक बच्चा सवार था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उडुपी जिले में शुक्रवार को एक बस और पर्यटकों को ले जा रहे वाहन के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मियार के पास करकाला-बजागोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर 2:50 बजे हुई, जब धर्मस्थल से करकाला जा रही एक निजी बस धर्मस्थल की ओर जा रहे पर्यटक वाहन से टकरा गई।

दुर्घटना के समय पर्यटक वाहन में 12 यात्री और एक बच्चा सवार था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने करकाला के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामूली रूप से घायल हुए एक बच्चे सहित अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। करकाला पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़