मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Army
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पूर्व के अंगथा गांव से पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

मणिपुर के इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व के खुरई थांगजाम लेइकाई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को चिंगरेल तेजपुर से गिरफ्तार किया गया।

केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सदस्य को भी शनिवार को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को इंफाल पूर्व के अंगथा गांव से पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़