महाराष्ट्र बाढ़: बचाव कार्य में जुटी नाव पलटी, 9 की मौत, 4 लापता

four-missing-in-maharashtras-sangli-after-ndrf-rescue-boat-capsized
[email protected] । Aug 8 2019 3:49PM

पुणे मंडलायुक्त दीप म्हाइसेकर ने बताया कि पुणे तहसील के ब्रह्मानल गांव के पास एक निजी नौका बाढ़ पीड़ित करीब 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

सांगली। महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में बचाव कार्य में जुटी एक नौका के बृहस्पतिवार को एक जलाशय में पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुणे मंडलायुक्त दीप म्हाइसेकर ने बताया कि पुणे तहसील के ब्रह्मानल गांव के पास एक निजी नौका बाढ़ पीड़ित करीब 30 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक नौ शव बरामद हुए हैं। नौका के पलटने से गिरे करीब 14-15 लोग सुरक्षित बाहर आ गए।

इसे भी पढ़ें: अच्छी खबर! चीन ने कैलाश मानसरोवर के यात्रियों को दिया वीजा

मंडलायुक्त ने बताया कि पुलिस अधिकारी और आपदा प्रबंधन कर्मी लापता लोगों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे लोगों को बचाने के लिए निजी नौका का प्रयोग कर रहे थे। ब्रह्मानल गांव कृष्णा नदी के किनारे स्थित है, जहां इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़