झारखंड में कोरोना वायरस से चार और मौत, 318 नये मरीज सामने आये

Corona

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में चार और मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 876 तक पहुंच गयी है।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 876 तक पहुंच गयी है। राज्य में 318 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 100224 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में चार और मरीजों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 876 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा राज्य में 24 घंटों में 318 नये मामले दर्ज किये गये। अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 100224 हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: त्योहारों के मौसम में पांच राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी: स्वास्थ्य मंत्रालय 

झारखंड राज्य में 93874 कोविड-19 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5474 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में 876 लोगों की इस वायरस से की मौत हो चुकी है। आज रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो एवं धनबाद के एक-एक मरीज मर गये। आज कुल 22162 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 318 संक्रमित पाये गये। रांची में 127, पर्वूी सिंहभूम में 43 तथा बोकारो में 28 नये संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़