राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामला: अनुराग ठाकुर का तंज- क्या सोनिया, प्रियंका भी राहुल की तरह छुट्टी पर हैं

Anurag Thakur
अंकित सिंह । Apr 26 2022 8:10PM

अनुराग ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी की तरह लंबी छुट्टी पर चली गयी हैं? ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में बच्चों एवं महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं और राज्य में शासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मेरा सवाल है कि क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी देश में हैं?

राजस्थान के दौसा में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की एक घटना घटी है। इस घटना को लेकर भाजपा लगातार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमलावर है। इसी घटना के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीधा गांधी परिवार पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी पार्टी सांसद राहुल गांधी की तरह लंबी छुट्टी पर चली गयी हैं? ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में बच्चों एवं महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं और राज्य में शासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मेरा सवाल है कि क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी देश में हैं?

इसे भी पढ़ें: गहलोत सरकार पर राज्यवर्धन राठौर का निशाना, कहा- कांग्रेस विधायकों की जेब में है कानून व्यवस्था

केंद्रीय मंत्री ने कहा सि महिलाओं से दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं होती हैं, हत्याएं होती हैं, महिलाओं को कुएं में फेंक दिया जाता है। क्या सोनिया जी और प्रियंका जी भी राहुल जी की तरह लंबी छुट्टी पर गयी हैं? क्या उन्हें राजस्थान में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति नहीं दिखाई देती?’’ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजस्थान सरकार मूक दर्शक क्यों बनी हुई हैं? मुझे उम्मीद है कि वे इन चीजों को गंभीरता से लेंगे और सोई हुई राजस्थान सरकार जागेगी। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि दौसा और बस्सी की घटनाएं हृदय विदारक हैं। राजस्थान को इस तरह से शर्मशार करने वाले मुख्यमंत्री को एक दिन भी CM की कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश और हाथरस में जितना पाखंड किया उसका 1% भी यहां नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: क्या कोटा के अस्पताल में बिजली गुल होने से गई महिला की जान ? स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया सामने

सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान के बारे में दुनिया में ये संदेश था कि ये शांतिपूर्ण प्रदेश है और यहां पर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में गृह मंत्री होते हुए उनकी नाक के नीचे हर दिन 18 बलात्कार हो रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस के अनुसार रविवार को दौसा जिले के एक गांव में दो लोगों ने 35 साल की विवाहिता के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सोमवार को जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में एक कुएं में मिला। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़