छठ पर्व का प्रसाद लेने गयी युवकी के साथ हुआ गैंगरेप, पीड़िता की मां ने लगाया बॉयफ्रेंड पर आरोप

rape

पीड़िता के अनुसार, वह चंडी-समेरा स्टेट हाईवे 78 पर अपने पुरुष मित्र के साथ बैठी थी, तभी चार लोग आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। युवती ने बताया की आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसके के दोस्त को बंदी बना लिया और उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

लोक आस्था के पावन पर्व छठ पर भी कुछ लोग मानवता को शर्मसार करने से नहीं चूके। बिहार के नालंदा जिले में एक युवती छठ पर्व का  खरना का प्रसाद ग्रहण करने गयी थी। तभी 4 लोगों ने चाकू के नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 23 वर्षीय युवती अपने पुरुष मित्र के साथ छठ पूजा का खरना का प्रसाद ग्रहण करने गयी थी पुलिस ने बताया  महिला की मेडिकल जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, वह चंडी-समेरा स्टेट हाईवे 78 पर अपने पुरुष मित्र के साथ बैठी थी, तभी चार लोग आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। युवती ने बताया की आरोपियों ने चाकू की नोक पर उसके के दोस्त को बंदी बना लिया और उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप

 

पीड़िता की मां ने बेटी के पुरुष मित्र पर ही साजिश करने का आरोप लगाते हुए  दावा किया कि मंगलवार शाम को वह उसे बाइक पर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साजिश और अपराध में शामिल होने के लिए तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़