Gautam Buddha Nagar पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसी लगाम, दो वर्षों में 51 करोड़ रुपये जब्त

Noida Police
ANI

अपराधियों के खातों में मिली 51 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए की धनराशि के लेन देन पर रोक लगाई गई है और 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार 812 रुपए की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इस पूरी कवायद में दो वर्ष में पुलिस ने 51 करोड़ से अधिक रुपए जब्त किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक कुल 2073 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खातों में मिली 51 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए की धनराशि के लेन देन पर रोक लगाई गई है और 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार 812 रुपए की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) ने बताया कि ‘साइबर जागृति भारत अभियान’ के तहत जिले में लगातार साइबर जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है और दो लाख से अधिक छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़