'लाल डायरी से डरे हुए हैं गहलोत', Rajasthan में बोले Amit Shah, कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

amit shah
ANI
अंकित सिंह । Aug 26 2023 3:19PM

अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि आज-कल राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत जी लाल रंग की डायरी से बहुत डर रहे हैं, क्योंकि उस डायरी में अनेक राज छुपे हैं। डायरी का रंग भले ही लाल है लेकिन उसके अंदर काले कारनामे और अरबों के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा है।

राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीति खूब हो रहू है। इन सब के बीच गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान में हैं। उन्होंने गंगापुर में 'सहकार किसान सम्मेलन' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। अपने संबोधन की शुरूआत में गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण देश ने कुछ दिन पहले ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया है। इससे समग्र देश के अंदर नई ऊर्जा व नए विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर तंज सकते हुए कहा कि आज मैं नारे लगाने वालों से कहना चाहता हूं कि नारे लगाने की बजाय चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता तो नारे लगाने की नौबत नहीं आती। 

इसे भी पढ़ें: 'अपराधी अपराध छोड़ें या प्रदेश', Ashok Gehlot बोले- राजस्थान को बदनाम करने की हो रही कोशिश

अशोक गहलोत को घेरा

अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि आज-कल राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत जी लाल रंग की डायरी से बहुत डर रहे हैं, क्योंकि उस डायरी में अनेक राज छुपे हैं। डायरी का रंग भले ही लाल है लेकिन उसके अंदर काले कारनामे और अरबों के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये हैं। कांग्रेस की सरकार में कृषि बजट 22 हजार करोड़ रुपए था जिसे मोदी जी 6 गुना बढ़ा कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया है। मैं यहाँ आया तो एक किसान ने कहा कि राजस्थान में बिजली की बहुत समस्या है, हमें बिजली ही नहीं मिलती। तो वहीं दूसरे किसान ने कहा कि एक तो हमें बिजली नहीं मिलती, दूसरी ओर बिजली की खरीदी में धांधली हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'BJP सरकार ने लोगों को केवल दुख और दर्द दिया', Sachin Pilot बोले- राजस्थान में कांग्रेस रचेगी इतिहास

भाजपा को जिताएंगे लोग

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है और बिजली खरीदी में भी धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरु की और हर साल 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रुप में दे रही है। शाह ने कहा कि राजस्थान ने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सभी सीटें मोदी जी की झोली में डाली थी। 2024 में भी जनता फिर से सभी सीटों पर भाजपा को जिताएगी। इसके साथ ही जनता लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता से एक आग्रह है कि घर में लाल रंग की डायरी मत रखना नहीं तो गहलोत जी नाराज हो जाएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़