मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के पास मिलीं जिलेटिन की 20 छड़ें, मुंबई पुलिस कर रही जांच

Mukesh Ambani

पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से एक पत्र भी मिला है।

मुंबई। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर बृहस्पतिवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की छड़ें थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, महाराष्ट्र से सटे 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी 

पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से एक पत्र भी मिला है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़