संत रविदास के नाम से जाना जाएगा ग्लोबल स्किल पार्क, CM शिवराज ने किया ऐलान

Ravidas jayanti
सुयश भट्ट । Feb 16 2022 5:37PM

संत रविदास जयंती के मौके पर बरखेड़ा पठानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम शिवराज इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम ने कई अनुसूचित जाति के लिए कई घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति के सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान मिलेगा।

भोपाल। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। करोड़ों की लागत से बन रहे विश्व स्तरीय ग्लोबल स्किल पार्क का नाम अब संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि संत रविदास रोजगार योजना बनाएंगे। इसका संचालन अनुसूचित जाति निगम आयोग करेगा।

दरअसल संत रविदास जयंती के मौके पर बरखेड़ा पठानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम शिवराज इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम ने कई अनुसूचित जाति के लिए कई घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति के सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के बजट में पहली बार दिखेगा चाइल्ड बजट, देश के पांच नामी अर्थशास्त्रियों से मांगे सुझाव 

उन्होंने कहा कि मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों की फीस कितनी भी क्यों ना हो उनकी फीस मामा देगा। देश ही नहीं विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की फीस सरकार भर रही है। अमेरिका, ब्रिटेन में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की 50 लाख की फीस सरकार ने भरी है।

वहीं सीएम ने कहा कि दलित वर्ग के मंदिरों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग की संस्था को स्कूल खोलने के लिए भूमि और आर्थिक सहायता दी जाएगी। और इसके साथ ही सीएम ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना भी शुरू करने की घोषणा की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़