Goa Election Results 2022: तीन दंपति रखेंगे विधानसभा में कदम, विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की

Goa Election Results 2022

विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की है तो दिव्या ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी को 13,943 मतों से हराया। कांग्रेस के माइकल लोबो ने अपनी पारंपरिक सीट कलंगुट जबकि उनकी पत्नी डिलायला ने भी कांग्रेस के टिकट पर शिवोली सीट से जीत हासिल की है।

पणजी। गोवा की 40 सदस्यीय नयी विधानसभा में इस बार तीन दंपति कदम रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने वालपई जबकि उनकी पत्नी दिव्या ने पोरियम सीट से जीत दर्ज की है। विश्वजीत ने 8,085 मतों के अंतर से जीत हासिल की है तो दिव्या ने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी को 13,943 मतों से हराया। कांग्रेस के माइकल लोबो ने अपनी पारंपरिक सीट कलंगुट जबकि उनकी पत्नी डिलायला ने भी कांग्रेस के टिकट पर शिवोली सीट से जीत हासिल की है। भाजपा के आतानासियो मोन्सेरात ने पणजी जबकि उनकी पत्नी जेनिफर ने तालेगांव से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में हरीश रावत ने स्वीकार की कांग्रेस की हार, कहा- शायद हमारे प्रयासों में कमी रही

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कांदोलकर दंपति की किस्मत ने साथ नहीं दिया। कविता कांदोलकर को थिवी जबकि उनके पति किरन को हलदोणे सीट से हार का सामना करना पड़ा है। कविता को भाजपा के मौजूदा विधायक नीलकंठ रामनाथ हलर्णकरसे जबकि किरन को कार्लोस अल्वारेस फरेरासे हार का सामना करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य उम्मीदवारों चर्चिल आलेमाव और उनकी बेटी वलांका को भी हार का सामना करना पड़ा है। चर्चिल बाणावली से जबकि वलांका नावेली से उम्मीदवार थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़