समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा की जीत पर हेरा-फेरी का लगाया आरोप

SP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jul 12 2021 8:26PM

नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में प्रजातंत्र की घोर हत्या खोराबार ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी शैलेश यादव को अंदर जाने के बाद घंटों कमरे में बंद कर दिया गया और नामांकन नहीं करने दिया गया ।

गोरखपुर। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि कानून व्यवस्था को भाजपा ने बंधक बना लिया है। ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता और हिंसा किया जाना लोकतंत्र का उपहास है। भाजपा के लोग सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। पुलिस प्रशासन लोकतंत्र की हत्या के समय मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। गोरखपुर में प्रशासन एवं भाजपा के गुंडों द्वारा जिस तरीके से बेलघाट खोराबार पिपराइच भटहट सहित सभी ब्लाकों पर खुलेआम गुंडई की गई यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक दिन है।  नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में प्रजातंत्र की घोर हत्या खोराबार ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी शैलेश यादव को अंदर जाने के बाद घंटों कमरे में बंद कर दिया गया और नामांकन नहीं करने दिया गया । सपा नेताओं के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराने पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज किया। यहां पार्टी के कई नेताओं सहित कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। कई ब्लॉकों के समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी का पर्चा भाजपा नेताओं ने छीन लिया। कई ब्लाकों पर सपा समर्थित प्रत्याशियों के पर्चा भाजपा नेताओं द्वारा फाड़ दिए गए। भाजपा सरकार में प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के एजेन्ट की भूमिका में हैं। यह लोकतांत्रिक प्रणाली को दूषित करने का कृत्य है । जिन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन नहीं हुआ है उन्हें अवसर देकर नामांकन कराने की व्यवस्था की जाए अथवा पूरी प्रक्रिया फिर से की जाए। लोकतंत्र का भाजपा ने बहुत अहित किया है। संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रत्याशियों को धमकी दी जा रही है। कई ब्लॉकों में भाजपा ने पर्चा नहीं लेने दिया। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पर्चे छीन लिए गए जनता में भाजपा के विरूद्ध भारी जनाक्रोश है वह 2022 में विधानसभा के चुनाव में जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़