शरद त्रिपाठी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी विदाई

MP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jul 2 2021 11:40AM

पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी,विहार के विधायक राजन तिवारी,विधायक अमन मणि त्रिपाठी,संत प्रसाद,विपिन सिंह,शीतल पाण्डेय,सहित कई नेताओं ने दी सुबह श्रद्धांजलि मे हुए शामिल।

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के लोकप्रिय दिवंगतत भाजपा नेता व पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी आज देर शाम पंचतत्व में विलीन हो जायेंगे। क्षेत्र के सांसद व विधायक उनके घर पर सुबह से डटे रहे। औरतों की चीख पुकार के बीच लोगों की आँखे नम थीं। झुडिया गांव में उनके पैतृक घर पर उमड़ी जनसैलाब के बीच 10 बजे सुबह उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई।

 

स्वजन व भाजपा कार्यकर्ताओ का राम नाम सत्य है व शरद त्रिपाठी अमर रहे नारों से जयकारा लगता रहा। उनके आवास से पैदल हजारों लोगों का काफिला अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़ा।भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग उनको अंतिम विदाई देने के लिये उपस्थत  रहे अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते में हुजूम उमड़ा रहा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़