सरकार संकल्पित है कि कोई भूखा न सोए, पार्टी कार्यकर्ता बुजुर्गो की जिम्मेदारी लें: जेपी नड्डा
![JP Nadda JP Nadda](https://images.prabhasakshi.com/2020/3/2020_3$2020032720511545520_0_news_large_8.jpg)
पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा ने देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने के लिए आरबीआई द्वारा उठाये गए क़दमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और नकद आरिक्षत अनुपात को घटाये जाना अच्छा कदम है एवं ईएमआई में तीन महीने की मोहलत देने जैसे उपायों से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।
पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा ने देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने के लिए आरबीआई द्वारा उठाये गए क़दमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और नकद आरिक्षत अनुपात को घटाये जाना अच्छा कदम है एवं ईएमआई में तीन महीने की मोहलत देने जैसे उपायों से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। नड्डा ने कहा, ‘‘वैश्विक माहामारी के इस संकट के दौरान भारतीय जनता पार्टी इस बात के लिए कृत संकल्पित है कि देश में एक भी व्यक्ति भूखा न सोए।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाले भोजन को पहुंचाने के कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी उपस्थित थे।प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने इस संकट की घड़ी में सभी से जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 27, 2020
इस आह्वान पर मैंने 10 जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था की। भाजपा के 1 करोड़ कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन की मदद से गरीब लोगों को भोजन पहुंचाएंगे। pic.twitter.com/R0UNt3Pb9D
इसे भी पढ़ें: पंजाब में लॉक डाउन के दौरान फंसे समाचार पत्र के स्थानीय संपादक, घर पर बेटी अकेली
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए सामुदायिक रसोई घर का उपयोग कर देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने में अनवरत सेवा भाव में लगे हैं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और उनके भोजन का भी उचित प्रबंध करें। नड्डा ने बताया कि देश के हर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने एवं किसी भी आकस्मिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी की गई है ताकि समय पर जरूरतमंद लोगों को यथासंभव मदद पहुंचाई जा सके।
अन्य न्यूज़