सदन में चर्चा के लिए तैयार नहीं सरकार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge
ANI
अभिनय आकाश । Jul 25 2022 3:15PM

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अभिनंदन करते हैं। एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं, इसकी हमें खुशी है। उनका कार्यकाल अच्छा हो वो लोकतंत्र, संविधान, सच्चाई की हिफाजत करें और जो आज देश में गड़बड़ी हो रही है उसको संज्ञान में लें।

द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। हालांकि, समारोह में विवाद खड़ा हो गया और विपक्षी दलों द्वारा राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपा गया जिसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अनादर करने का आरोप लगाया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में सभी विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को "उनके पद के अनुरूप सीट पर नहीं बैठाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: केरल में अब बंद होंगे छात्र-छात्राओं के अलग-अलग स्कूल, एक साथ बैठकर पढ़ेंगें लड़के-लड़कियां

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अभिनंदन करते हैं। एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं, इसकी हमें खुशी है। उनका कार्यकाल अच्छा हो वो लोकतंत्र, संविधान, सच्चाई की हिफाजत करें और जो आज देश में गड़बड़ी हो रही है उसको संज्ञान में लें। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 'सरकार ने अभी तक विपक्ष को बातचीत के लिए नहीं बुलाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार सदन में चर्चा के लिए तैयार नहीं है। संसद के मानसून सत्र के 5 दिन बर्बाद हो गए हैं।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़