राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कल्याण सिंह से मुलाकात की

governor-meets-former-chief-minister-mulayam-singh-yadav-and-kalyan-singh
[email protected] । Jan 6 2020 6:55PM

राज्यपाल पटेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास जाकर उन्हें नववर्ष के साथ ही उनके जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके शतायु होने की कामना की। गौरतलब है कि कल कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आवास जाकर उनसे भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बाद में राज्यपाल पटेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास जाकर उन्हें नववर्ष के साथ ही उनके जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके शतायु होने की कामना की। गौरतलब है कि कल कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़