सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा: टिकैत
सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। महीने में दो बार लोग यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले सात महीने से जारी है। आज इस आंदोलन के 7 महीने पूरे हो रहे हैं। आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जब चाहे तब बातचीत की शुरुआत कर सकती है परंतु हमारा आंदोलन जारी रहेगा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं, दो दिन से दिल्ली में काफी लोग आ रहे हैं। सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। महीने में दो बार लोग यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं।
इससे पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि किसान यूनियन के नेताओं से भारत सरकार 10-11 बार बात कर चुकी है। 50 घंटे से अधिक चर्चा चली है। हमने उनकी परेशानियों के समझने का प्रयत्न किया है। आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है वे खुले मन से बताएं। तोमर ने आगे कहा कि हम विचार और निराकरण करने के लिए तैयार हैं। जब भी किसानों की ओर से प्रस्ताव आएगा तो निश्चित रूप से हम बातचीत के लिए स्वागत करेंगे।आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं, दो दिन से दिल्ली में काफी लोग आ रहे हैं। सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। महीने में दो बार लोग यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं: राकेश टिकैत, BKU pic.twitter.com/VfceuzOjVZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2021
अन्य न्यूज़