फरीदाबाद में सिलेंडर फटने से दादा, दादी, पोते की मौत

cylinder explosion
ANI

पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की भी छत गिरी और तीन लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

फरीदाबाद के भाकरी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दादा-दादी और 14 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जाता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था और आधी रात के बाद आग लग गई तथा सिलेंडर फट गया।

प्रवक्ता के अनुसार, सिलेंडर फटने से सरजीत के मकान की छत गिर गई और वह, उनकी पत्नी और पोता मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की भी छत गिरी और तीन लोग मलबे में दब कर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़