Gurugram के फार्महाउस में तोड़फोड़, मारपीट और कब्जे के आरोपी 13 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम के महेंद्रवाड़ा गांव स्थित एक फार्महाउस में बुधवार रात 50 से अधिक लोगों की भीड़ ने जबरन घुसकर केयरटेकर और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने फार्महाउस मालिक की शिकायत के आधार पर भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से चोरी हुए तीन एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद किया गया है।
गुरुग्राम, सात अगस्त गुरुग्राम पुलिस ने एक फार्महाउस में कथित रूप से जबरन घुसकर वहां देखरेख करने वाले (केयरटेकर) व उसके परिवार को पीटने, संपत्ति में तोड़फोड़ करने और कब्जा करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस से कथित रूप से चोरी किए गए तीन एयर कंडीशनर, एक रेफ्रिजरेटर, एक वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात यहां महेंद्रवाड़ा गांव स्थित फार्महाउस में 50 से अधिक लोग ट्रकों, ट्रैक्टरों और कारों से पहुंचे तथा जबरन घुस गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने संपत्ति की देखरेख करने वाले व्यक्ति व उसके परिवार को पीटा, उन्हें जान से मारने की धमकी दी, वहां मौजूद महिलाओं का अपमान किया और तोड़फोड़ की। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने संपत्ति में जमकर तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर का सामान सहित अन्य कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए।
फार्महाउस मालिक की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया था। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस मालिक की शिकायत के आधार पर भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बृहस्पतिवार को 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य न्यूज़













