Gurugram में Road Rage: युवक ने पिस्तौल दिखाकर दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर शुक्रवार को कार पार्किंग के मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे कथित तौर पर एक पुलिस निरीक्षक का बेटा बताया जा रहा है।
हरियाणा के गुरुग्राम में ओल्ड दिल्ली रोड पर शुक्रवार को कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल असली थी या नकली।
हालांकि, घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक पुलिस निरीक्षक का बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दिनदहाड़े हुई।
एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
अन्य न्यूज़














