शशि थरूर के मेनिफेस्टो में दिखा जम्मू कश्मीर का आधा हिस्सा! बाद में किया सही, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ रहे हैं चुनाव

shashi tharoor menifesto
Shashi Tharoor’s Office
अंकित सिंह । Sep 30 2022 4:08PM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया है। इन सबके बीच शशि थरूर की ओर से एक मेनिफेस्टो भी जारी किया गया है। शशि थरूर के मेनिफेस्टो के साथ भारत की एक तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस के संगठन को कैसे बढ़ाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। आज नामांकन की आखिरी तिथि थी। आज के दिन कांग्रेस की ओर से 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें एक ना शशि थरूर का भी है। शशि थरूर का नाम पिछले कई दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में चल रहा था। आज औपचारिक तौर पर शशि थरूर ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर का मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया है। इन सबके बीच शशि थरूर की ओर से एक मेनिफेस्टो भी जारी किया गया है। शशि थरूर के मेनिफेस्टो के साथ भारत की एक तस्वीर भी साझा की गई है जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस के संगठन को कैसे बढ़ाना है। 

इसे भी पढ़ें: 30 नेताओं ने खड़गे के नाम का रखा प्रस्ताव, नामांकन के बाद बोले- कांग्रेस की विचारधारा से बचपन से जुड़ा हूं

शशि थरूर के कार्यालय से जो भारत की तस्वीर जारी की गई है उसमें जम्मू कश्मीर का आधा हिस्सा ही दिख रहा है। मैप देखने से जाहिर हो रहा है कि शायद शशि थरूर ने पाक अधिकृत कश्मीर को मैप में नहीं दिखाया है। शशि थरूर की ओर से इस मैप के साथ डिसेंट्रलाइज द ऑर्गेनाइजेशन लिखा गया है। शशि थरूर ने इस मैप में जहां-जहां कांग्रेस की पहुंच है, उसको दिखाने की कोशिश की है। जिस तरीके से आधे जम्मू कश्मीर को दिखाया गया है उससे कहीं ना कहीं विवाद उत्पन्न हो सकता है। बाद में कार्यालय की ओर से एक और फोटो जारी किया गया और कहा गया कि पुराने नक्शे में जो जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों को हटा दिया गया था। उसमें सुधार कर दिया गया है और नया फोटो भी जारी कर दिया गया।

इससे पहले शशि थरूर ने नामांकन के बाद कहा था कि मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नेताओं ने पर्चा तो भर दिया, मगर सबकुछ 'फिक्स मैच' जैसा दिख रहा है

थरूर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे आश्वासन दिया कि पार्टी का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है, गांधी परिवार इस दौड़ में तटस्थ रहेगा और वे अधिक से अधिक उम्मीदवारों का स्वागत करते हैं। इसी भावना से मैंने अपनी उम्मीदवारी को आगे बढ़ाया। यह किसी का अनादर नहीं करना है; एक दोस्ताना प्रतियोगिता है। उन्होंने कहा कि खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़