कृषि कानून के विरोध में शिअद का प्रदर्शन, हरसिमरत कौर और सुखबीर बादल को हिरासत में लेकर छोड़ा

Harsimrat

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, ‘‘हमने उन्हें (अकाली नेताओं) को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया।

चंडीगढ़। नये कृषि कानून के विरोध में पंजाब के राज्यपाल के निवास की ओर जा रहे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और अन्य वरिष्ठ अकाली नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को हिरासत में ले लिया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि पुलिस ने चंडीगढ़-मुलानपुर और चंडीगढ़-ज़ीरकपुर सीमा पर अकालियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के विरोध में तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैली करेंगे राहुल गांधी

दोनों सीमाओं पर आरएएफ के जवानों सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। चंडीगढ़ की ओर जा रहे अकालियों को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा, ‘‘हमने उन्हें (अकाली नेताओं) को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़