यूक्रेन से हरियाणा के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए केंद्र के संपर्क में हरियाणा सरकार

Haryana

हरियाणा सरकार यूक्रेन में हरियाणा के युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खुद इसे लेकर संजीदा हैं और लगातार अधिकारियों से इस संबंध में अपडेट ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी नागरिकों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के अनुसार ही नागरिकों को वहां से निकाला जाएगा।

चंडीगढ़ ।  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का क्रम लगातार जारी है। आज सुबह भी यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल सरकार की मदद से विशेष विमान के तहत भारत लाया गया। एयरपोर्ट पर पहुंचे भारतीय नागरिकों के चेहरों पर देश लौटने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिनकी मदद से वे सकुशल देश लौट सके।

 

हरियाणा सरकार यूक्रेन में हरियाणा के युवाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खुद इसे लेकर संजीदा हैं और लगातार अधिकारियों से इस संबंध में अपडेट ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी नागरिकों की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के अनुसार ही नागरिकों को वहां से निकाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भिवानी में आयोजित 38 वीं राज्य पशु प्रदर्शनी में ऊंट की सवारी कर उपस्थित भीड़ का अभिवादन किया

सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर भी हेल्प डेस्ट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि नियंत्रण कक्ष पहले ही स्थापित किया जा चुका है। नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीय नागरिकों के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर  +91 9212314595 जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल [email protected]  पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अंत्योदय की भावना के साथ जनहित में कदम बढ़ा रही है सरकार: मनोहर लाल

वहीं केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:- +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और टोल फ्री नंबर 1800118797 । ई मेल: [email protected]. यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : [email protected]

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़