हरियाणा : कुरुक्षेत्र में 16 साल के लड़के ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या की

murder
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने बताया कि मुकेश रानी को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद लड़का फरार हो गया है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा इलाके में 16 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लाडवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रणधीर सिंह के अनुसार पीड़िता की पहचान दुधा गांव की 45 वर्षीय मुकेश रानी के रूप में हुई है। वह तलाक होने के बाद अपने पति से अलग रह रही थी। मुकेश रानी के नाबालिग बेटे ने मंगलवार रात कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि मुकेश रानी को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद लड़का फरार हो गया है। वह अपने पिता के साथ रह रहा था। उन्होंने कहा कि महिला पर हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़