हरियाणा: गो तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर बरसाए पत्थर

haryana police
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि वाहन में कुल पांच गाय थीं जिनमें से चार को चलते वाहन से फेंका गया जिससे एक गाय की मौत हो गई। अन्य चार गाय को गौशाला भेज दिया गया है।

हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार तड़के गो तस्करों ने उनका पीछा कर रहे गोरक्षकों और पुलिस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि तस्करों ने उन पर गोलीबारी भी की, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले। कोलगांव गांव के पास पीछा करने पर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि वाहन में कुल पांच गाय थीं जिनमें से चार को चलते वाहन से फेंका गया जिससे एक गाय की मौत हो गई। अन्य चार गाय को गौशाला भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़