कुमारी सैलजा को पद से हटाए जाने पर हरियाणा के गृह मंत्री मंत्री अनिल विज ने कसा तंज

Kumari Selja
ani

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कुमारी सैलजा को राज्य कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को लड़की हूं ,लड़ सकती हूं के नारे का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दल पर निशाना साधा।

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कुमारी सैलजा को राज्य कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को लड़की हूं ,लड़ सकती हूं के नारे का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दल पर निशाना साधा। कांग्रेस के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर होने का दावा करते हुए विज ने एक ट्वीट में कहा, लड़की हूं, लड़ सकती हूं ’’ का उत्तरप्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी सैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया। यह है कांग्रेस का असली चेहरा जो कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: विमान उतारने वाली तकनीक में भारत की नई उड़ान ! 'गगन' का इस्तेमाल करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो

कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को राज्य इकाई में सुधार करते हुए पूर्व विधायक और भूपिंदर सिंह हुड्डा के वफादार उदय भान को सैलजा की जगह अपना प्रमुख नियुक्त किया।

इसे भी पढ़ें: खराब दौर से जूझ रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई में चार कार्यकारी अध्यक्षों- श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को भी नियुक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा को 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़