भाजपा नेताओं ने क्या कभी हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ाई लड़ी है : सुक्खू

CM Sukhu
ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि पांच पांडव - भाजपा और उसके सहयोगी - मौजूदा बिहार विधानसभा चुनावों में कौरवों (विपक्षी महागठबंधन) को हरायेंगे।

बिहार में कांग्रेस और उसके महागठबंधन सहयोगियों की तुलना महाभारत के कौरवों से करने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर पर पलटवार करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूछा कि क्या भाजपा ने कभी इस पहाड़ी राज्य के अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि पांच पांडव - भाजपा और उसके सहयोगी - मौजूदा बिहार विधानसभा चुनावों में कौरवों (विपक्षी महागठबंधन) को हरायेंगे।

पाँच पांडवों से उनका आशय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोकमोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से था।

ठाकुर की टिप्पणी पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि पांडवों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। सुक्खू ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी राज्य के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़