Himachal Pradesh सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई

Sukhwinder Singh Sukhu
प्रतिरूप फोटो
ANI

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए धनराशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Odisha अराजकता की ओर बढ़ रहा : धर्मेंद्र प्रधान

महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। सुक्खू ने सोमवार को स्वतंत्र पत्रकार देव कन्या ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि महिलाएं समाज का आधारस्तंभ हैं और जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरी दुनिया सशक्त होती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़