अवैध प्रवासियों को असम से सीधा बाहर करेगी हिमंत बिस्व सरमा सरकार, 1950 के इस कानून का होगा इस्तेमाल

Himanta Biswa Sarma
ANI
अंकित सिंह । Jun 8 2025 12:40PM

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से संबंधित मामलों के कारण धीमी हुई “विदेशियों” की पहचान करने की प्रक्रिया अब तेज गति से जारी रहेगी।

असम में अवैध अप्रवासियों को वापस भेजने के लिए 1950 के अप्रवासी निष्कासन आदेश नामक एक कम चर्चित कानून का पालन किया जाएगा। यह कदम भानुमती का पिटारा खोलने वाला है, क्योंकि यह पारंपरिक प्रक्रिया के खिलाफ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से संबंधित मामलों के कारण धीमी हुई “विदेशियों” की पहचान करने की प्रक्रिया अब तेज गति से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार, अगर किसी की पहचान विदेशी के रूप में की जाती है, तो हमें उस व्यक्ति को वापस भेजने के लिए विदेशी न्यायाधिकरण के समक्ष मामला नहीं उठाना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Assam Floods: 5.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित, मरने वालों की संख्या 21 हुई

उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए पर पहले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उल्लेख किया था कि विदेशियों को वापस भेजने के लिए हमेशा न्यायपालिका से संपर्क करना असम सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "एक पुराना कानून है - अप्रवासी निष्कासन आदेश। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कानून अभी भी लागू है। इस कानून के अनुसार, डीसी (जिला आयुक्त) के पास आदेश जारी करने और वापस भेजने की अनुमति देने का अधिकार है।"

इसे भी पढ़ें: Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग 6 लाख लोग प्रभावित, मरने वालों की संख्या 16

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी कारण से हमारे वकीलों ने हमें इस आदेश के बारे में सूचित नहीं किया था और हमें भी इसकी जानकारी नहीं थी। यह हाल ही में हमारे ध्यान में आया। अब हम इस पर गंभीरता से चर्चा करेंगे। इस बीच, पुशबैक की प्रक्रिया जारी रहेगी।" उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही कई लोगों को वापस भेज दिया है। हालांकि, जिन लोगों के मामले अदालत में लंबित हैं, उन्हें वापस नहीं भेजा गया है। विदेशियों के न्यायाधिकरण अर्ध-न्यायिक निकाय हैं जो संदिग्ध विदेशियों के मामलों से निपटते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़