Himanta Biswa Sarma का बड़ा कदम, Assam के 3 जिलों में 638 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

असम प्रशासन ने गोलाघाट, होजाई और नगांव जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 638 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को खाली कराया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले सप्ताह चले इस अभियान में वन क्षेत्रों से लगभग 1,000 परिवारों को हटाया गया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के तीन जिलों में 638 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गोलाघाट, होजाई और नगांव जिलों में बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे प्रशासन का ‘रौद्र रूप’ तीन जिलों में उन अतिक्रमणकारियों पर पड़ा, जिन्होंने गोलाघाट, होजाई और नगांव में बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा कर रखा था।’’ उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 638 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और सरकार असम के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह तीनों जिलों में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान संरक्षित क्षेत्रों से करीब 1,000 परिवारों को हटाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़