हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए: भाजपा विधायक

hindus-should-be-trained-to-use-weapons-for-self-defense-bjp-mla
[email protected] । Feb 11 2020 9:54AM

हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि यदि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं तो ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ का सपना साकार हो सकता है। सिंह ने यह भी कहा कि हिंदुओं को ‘‘आत्मरक्षा’’ के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

जालना (महाराष्ट्र)। हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि यदि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं तो ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ का सपना साकार हो सकता है। सिंह ने यह भी कहा कि हिंदुओं को ‘‘आत्मरक्षा’’ के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गोशमहाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2023 तक एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बजट में लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए कुछ नहीं किया गया: येचुरी

 उन्होंने कहा, ‘‘भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनने के लिए छत्रपति शिवाजी के विचारों की जरूरत है।’’ सिंह ने अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पूरे देश में लागू करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: जामिया फायरिंग पर बोले येचुरी, गृह युद्ध के हालात की तरफ बढ़ रहा है समाज

नवाब मलिक ने कहा- CAA, NRC के बारे में कुछ नहीं जानते Raj Thackeray

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़