जामिया फायरिंग पर बोले येचुरी, गृह युद्ध के हालात की तरफ बढ़ रहा है समाज

society-dangerously-inching-toward-civil-war-like-situation-says-yechury
प्रतिरूप फोटो
[email protected] । Jan 31 2020 3:22PM

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि समाज गृह युद्ध जैसे हालात की तरफ बढ़ रहा है और इसके लिए सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को दावा किया कि समाज गृह युद्ध जैसे हालात की तरफ बढ़ रहा है और इसके लिए सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद येचुरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ समाज गृहयुद्ध जैसे हालात की तरफ बढ़ रहा है और इसके लिए सिर्फ सरकार जिम्मेदार है।’’

इसे भी पढ़ें: सीताराम येचुरी की सरकार से मांग, बोले- CAA वापस लो, NPR में नहीं देंगे जवाब

उन्होंने जामिया इलाके में एक युवक के गोली चलाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का हवाला देते हुए यह टिप्पणी की। येचुरी ने आरोप लगाया,   सरकार ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत का कोई संकेत नहीं दिया। इसके उलट वह हिंसा का सहारा ले रही है। गौरतलब है कि संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सीएए का विरोध करते हुए कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के सदस्य बांह पर काली पट्टी बांधकर पीछे की सीटों पर बैठे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़