हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है… Punjab Blasts पर Farooq Abdullah का विवादित बयान

Farooq Abdullah
ANI
अंकित सिंह । May 6 2026 1:41PM

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को सामान्य बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया है, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं। यह बयान जालंधर BSF मुख्यालय और अमृतसर में सेना छावनी के पास हुए उन विस्फोटों पर आया है जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पंजाब में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोटों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर विवाद खड़ा कर दिया है, उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में धमाके होते रहते हैं, कौन सी नई बात है। आपको बता दें कि पंजाब के जालंधर में हुए विस्फोट के करीब तीन घंटे बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक और विस्फोट हुआ। जालंधर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: IPL 'Revenge Week' का महामुकाबला, Sanjay Bangar ने बताई SRH-PBKS की ताकत और कमजोरी

पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों विस्फोट की जांच जारी है और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल मीर कासिम ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11 बजे खासा की एक सड़क पर धमाके की तेजआवाज की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी व्यक्ति ने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका और उससे विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद टिन की शीट का एक टुकड़ा और चारदीवारी गिर गई। विस्फोट के बाद फॉरेंसिक टीम और बम निष्क्रिय दस्ता घटनास्थल पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें: Punjab धमाकों पर CM Bhagwant Mann का BJP पर सीधा हमला, बोले- ये Election 2027 की तैयारी है

अमृतसर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य एस. वारियर भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सैन्य अधिकारियों की एक टीम ने भी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया, जिसके बाद इलाके में घेराबंदी की गई। रात के समय हुए इस विस्फोट को आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। इससे पहले मंगलवार रात करीब आठ बजे जालंधर जिले में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़