केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को तीसरी बार दिया गया सेवा विस्तार, 2023 तक पद पर बने रहेंगे

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि सेवा विस्तार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया है। उनका कार्यकाल 22 अगस्त, 2022 को समाप्त होने वाला था। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव को एक साल का सेवा विस्तार दिया। जिसके तहत अगस्त 2023 तक वो इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले पिछले साल 2021 में अजय कुमार भल्ला को सेवा विस्तार दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: AAP सरकार घुसपैठियों के साथ, अनुराग ठाकुर बोले- रोहिंग्याओं को मुफ्त मकान देना चाहते थे अरविंद केजरीवाल
अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि सेवा विस्तार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार पर फिर बरसे गौतम गंभीर, पूछा- रोहिंग्याओं पर उनका क्या रुख है?
आपको बता दें कि अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल पहली बार अक्टूबर, 2020 में 22 अगस्त, 2021 तक के लिए बढ़ाया गया था। इसके बाद अगस्त, 2021 और फिर अगस्त, 2022 में उन्हें एक बार फिर से एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।
The Centre extends the service of Union Home Secretary Ajay Kumar Bhalla for a period of one year up to August 22, 2023
— ANI (@ANI) August 19, 2022
(file pic) pic.twitter.com/60lowxK56i
अन्य न्यूज़












