एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाला निकला देश का गद्दार, भारत के सीक्रेट शेयर करने के लिए पाकिस्तान से मिले कितने पैसे?

जांच में सामने आया कि इसने फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती मिसाइल सिस्टम की जानकारी एयरफोर्स स्टेशन की लोकेशन और एक्टिविटी यहां तक कि नाल एयरफोर्स स्टेशन और चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी अहम जानकारी भी पाकिस्तान के साथ साझा की। सोचिए यह जानकारी अगर गलत हाथों में पूरी तरह इस्तेमाल हो जाती तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता था।
एक ऐसा इंसान जिस पर पूरे भारत ने भरोसा किया जिसे एयरफोर्स स्टेशन पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई और वही पिछले 2 साल से दुश्मन देश पाकिस्तान को भारत की मिसाइल सीक्रेट बेच रहा था।दरअसल इस गद्दार आरोपी का नाम है सुमित कुमार। यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और असम के चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन में मल्टीटास्किंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। बाहर से एक साधारण कर्मचारी। लेकिन अंदर ही अंदर यह दुश्मन का कमांडर या यूं कहें कि यह दुश्मन के लिए काम करने वाला एक सिपाही था। जांच एजेंसियों के मुताबिक सुमित कुमार साल 2023 में पाकिस्तान के हैंडलर्स के साथ संपर्क में आया। धीरे-धीरे उसने पैसों के लालच में आकर देश की मिसाइलों के सीक्रेट्स बेचने शुरू कर दिए। वो जानकारी जो सिर्फ सेना के अंदर वायु सेना के अंदर रहनी चाहिए थी। वही जानकारी इसने दुश्मन देश पाकिस्तान तक पहुंचा दी। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा एक और गिरफ्तारी से हुआ। जैसलमेर में एक संदिग्ध झबाराम पकड़ा गया। जब उससे पूछताछ हुई तब सुमित कुमार का नाम सामने आ गया और इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस और इंडियन एयरफोर्स इंटेलिजेंस ने मिलकर इस पर नजर रखनी शुरू की और सही समय पर इंतजार के बाद इसे पकड़ लिया गया।
इसे भी पढ़ें: चापलूस नहीं, दबंग हूं...पाकिस्तान के असली जमील जमाली को नहीं रास आया धुरंधर-2 का Reel वाला किरदार
गद्दार ने आखिर क्या-क्या जानकारी दी?
जांच में सामने आया कि इसने फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती मिसाइल सिस्टम की जानकारी एयरफोर्स स्टेशन की लोकेशन और एक्टिविटी यहां तक कि नाल एयरफोर्स स्टेशन और चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी अहम जानकारी भी पाकिस्तान के साथ साझा की। सोचिए यह जानकारी अगर गलत हाथों में पूरी तरह इस्तेमाल हो जाती तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। अब इस केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा होता है दोस्तों। सुमित कुमार ने अपने मोबाइल नंबर से पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए हैं। जिससे गुप्त बातचीत हो रही थी। कोई शक भी नहीं हुआ और पूरा नेटवर्क चलता रहा। यानी यह सिर्फ जासूसी नहीं एक स्पाइंग नहीं बल्कि एक पूरा डिजिटल नेटवर्क था। आखिरकार एजेंसियों ने इसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए जयपुर घसीट के ले जाया जा रहा है। जहां सेंट्रल इंटेरोगेशन सेंटर में गहन पूछताछ हुई। जिसके बाद इसे ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 और बीएएनएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस गद्दार पर सख्त कारवाई तय है। अब जरा सोचिए अगर यह पकड़ा नहीं जाता और जानकारी लीक होती रहती तो क्या होता? एयरफोर्स ऑपरेशन खतरे में पड़ सकते थे। पाकिस्तान जैसे नापाक आतंक परस्त दुश्मन को भारत की रणनीति पता चल सकती थी और देश की सुरक्षा पर बड़ा खतरा आ सकता था। यानी ये मामला बहुत बड़ा हो सकता था और इस वीडियो में जो ये शख्स दिख रहा है वो भले ही साधारण दिख रहा हो लेकिन उसके काम देश के खिलाफ थे और ये देश का गद्दार है पाकिस्तान का स्पाई है।
इसे भी पढ़ें: क्या Pakistan रोकेगा US-Iran युद्ध? Fuel संकट के बीच इस Diplomatic पहल पर टिकीं दुनिया की निगाहें
जासूसी करते पकड़ा गया भारतीय वायु सेना कर्मचारी
30 जनवरी को जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी के बाद भारतीय वायु सेना कर्मचारी की जांच में तेजी आई। झबराराम ने ही जांचकर्ताओं को कुमार तक पहुंचाया। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, "नेटवर्क में एक अहम कड़ी के रूप में उसका नाम सामने आया, जिसके बाद उस पर नजर रखी गई। जांचकर्ताओं का मानना है कि कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वायु सेना के संवेदनशील डेटा तक पहुंच बनाई, जिसमें लड़ाकू विमानों की तैनाती, मिसाइल प्रणालियों और बीकानेर के चाबुआ और नाल वायु अड्डों पर तैनात कर्मियों से संबंधित जानकारी शामिल थी। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर फर्जी सोशल मीडिया खातों के जरिए कुमार से गुप्त संपर्क बनाए रखते थे। चीन और म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास स्थित चाबुआ वायु सेना स्टेशन को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठान माना जाता है। जनवरी 2026 में जैसलमेर से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के साथ जांच शुरू हुई, जिससे उत्तर प्रदेश निवासी सुमित कुमार (36) की पहचान हुई, जो वर्तमान में डिब्रूगढ़ के चाबुआ स्थित वायु सेना स्टेशन में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर तैनात है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था और कथित तौर पर पैसों के बदले गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था, अधिकारियों ने बताया। आरोपी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वायु सेना के प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी, जिसमें लड़ाकू विमानों के स्थान, मिसाइल प्रणालियां और कर्मियों से संबंधित जानकारी शामिल है, एकत्र करने और साझा करने का संदेह है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया, जहां एक केंद्रीय पूछताछ केंद्र में कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से उससे पूछताछ की, अधिकारियों ने बताया। पुलिस ने बताया कि राजकोषीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और व्यापक जासूसी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़















