जो भारत का नागरिक नहीं, वह वोट कैसे डाल सकता है? SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे ललन सिंह

Lalan Singh
ANI
अंकित सिंह । Jul 21 2025 12:22PM

केंद्रीय राज्य मंत्री और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन सरकार का काम निर्णय लेना है। जिन लोगों के पास पहचान पत्र हैं, उनके नाम (मतदाता सूची से) नहीं काटे जाएंगे।

बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री और जेडी(यू) सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का बड़ा बयान आया है। ललन सिंह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस पर चर्चा से कौन भाग रहा है? यदि आप यह कहना चाहते हैं कि जो व्यक्ति इस देश का नागरिक नहीं है, उसे अपना वोट देना चाहिए,... और फिर आप संविधान की एक प्रति लेकर घूमते हैं। तो जो व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं है, वह भारत में अपना वोट कैसे डाल सकता है?

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बहाने ठीकरा चुनाव आयोग पर फोडऩे की तैयारी

केंद्रीय राज्य मंत्री और जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन सरकार का काम निर्णय लेना है। जिन लोगों के पास पहचान पत्र हैं, उनके नाम (मतदाता सूची से) नहीं काटे जाएंगे। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Murder Case: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी तौसीफ, साजिश में शामिल पांच गिरफ्तार

सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़