मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतेगी: राहुल गांधी

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में पार्टी नेताओं से एकजुट होकर काम करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखने का शुक्रवार को आह्वान किया। गांधी ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में हमेशा पार्टी के समर्थन की भावना रही है और यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है।

बेंगलुरु। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में पार्टी नेताओं से एकजुट होकर काम करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखने का शुक्रवार को आह्वान किया। गांधी ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में हमेशा पार्टी के समर्थन की भावना रही है और यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कम से कम 150 सीटों (224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में) के साथ जीतना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें एकजुट होकर और सही मुद्दों पर लड़ना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार के मंत्री का दावा- कहीं नहीं जा रहे हैं नीतीश कुमार, पूरा करेंगे अपना कार्यकाल

उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं सिद्धारमैया, डी. के. शिवकुमार, और मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य के लिए ‘‘सबसे बड़ी जिम्मेदारी’’ एकजुट होकर लड़ना और 150 सीटों पर जीत हासिल करना है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘हमें इस चुनाव में युवाओं और महिलाओं पर ध्यान देना चाहिए चाहे वह टिकट देने के मामले में हो या संगठन में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से जीतेगी और गरीबों, छोटे व्यापारियों और सभी वर्गों के लिए काम करने वाली सरकार देगी।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन का संदेश देना चाहते हैं रूसी विदेश मंत्री

कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह रोजगार का सृजन करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि ‘‘उन्होंने छोटे और मध्यम उद्योगों को नष्ट कर दिया है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के बारे में बोलते थे, लेकिन अगर वह कर्नाटक में इसके बारे में बोलते हैं, तो लोग हंसेंगे क्योंकि यह (कर्नाटक में भाजपा सरकार) 40 प्रतिशत (कमीशन) के साथ सबसे भ्रष्ट राज्य है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़