राजनाथ ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, कहा- राफेल पर ओम नहीं लिखता तो क्या लिखता ?

if-not-om-over-rafale-then-what-rajnath-asks-rahul-gandhi

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा होती है। ऐसे में अगर मैं राफेल पर ओम नहीं लिखता तो क्या लिखता।

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के बवानी खेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया और कहा कि राफेल में अगर मैं ओम ने लिखता तो क्या लिखता ? दरअसल, राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा करते हुए राफेल लड़ाकू विमान पर ओम लिखा था जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इस पर सवाल खड़े किए थे। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का लगाया आरोप

जिसके बाद गुरुवार को राजनाथ सिंह ने सीधेतौर पर कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा होती है। ऐसे में अगर मैं राफेल पर ओम नहीं लिखता तो क्या लिखता। इसी के साथ राजनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीयकरण करने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: ‘ऊं’ लिखने पर ऐतराज कर कांग्रेस पहुंचा रही है पाकिस्तान को फायदा: राजनाथ सिंह

आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। वहीं, 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, जहां पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़