कन्नूर में माकपा कार्यकर्ता के घर में देशी बम से हमला

[email protected] । Oct 22 2016 1:26PM

केरल के कन्नूर जिले के चेरवनचेरी में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में एक देशी बम से हमला किया गया जिससे उनका एक अंगरक्षक घायल हो गया है।

कन्नूर। केरल के कन्नूर जिले के चेरवनचेरी में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में एक देशी बम से हमला किया गया जिससे उनका एक अंगरक्षक घायल हो गया है। पुलिस ने आज बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुयी। यह इलाका भाजपा के गढ़ माने जाने वाले कूठपराम्बु के करीब है।

सीपीआई (एम) कार्यकर्ता ब्लॉक पंचायत का अध्यक्ष हैं और उन्होंने पिछले साल नवंबर में स्थानीय चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि उनकी जान को खतरा था, जिसके कारण उन्हें सुरक्षा प्रदान की गयी थी। पुलिस ने बताया कि इस हमले में उनका अंगरक्षक रंजीत घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि नामजद प्राथमिकी में भाजपा से जुड़े कुछ लोगों के नाम शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़