भारत की पहली Bullet Train परियोजना के समय पर पूरा होने में हो सकता है विलंब, जानिए क्या है कारण

Bullet Train

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम दिसंबर 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है। क्योंकि महामारी के चलते भूमि अधिग्रहण के काम में देरी हुई है।

नयी दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के समय पर पूरा होने में विलंब हो सकता है क्योंकि महामारी के चलते भूमि अधिग्रहण के काम में देरी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परियोजना का काम दिसंबर 2023 में पूरा होना प्रस्तावित है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने पहले ही परियोजना के लिए 63 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया है जिसमें गुजरात में लगभग 77 प्रतिशत भूमि, दादर नगर हवेली में 80 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 22 प्रतिशत भूमि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: NDA और NA के परीक्षार्थियों के लिए मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर और गुजरात के नवसारी जैसे इलाकों में अभी भी भूमि अधिग्रहण से जुड़े कुछ मुद्दे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल कंपनी ने नौ लोक निर्माण टेंडर मंगवाए थे लेकिन इन्हें कोरोना वायरस महामारी के कारण खोला नहीं जा सका।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़