भारत को मिलेगा पहला Telecom Manufacturing Zone, Jyotiraditya Scindia और Mohan Yadav ने Gwalior को दी बड़ी सौगात

Jyotiraditya Scindia,Mohan Yadav
ANI

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्वालियर में बनने वाला यह Telecom Manufacturing Zone देश को दूरसंचार उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज दूरसंचार विभाग, भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग के बीच ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक पहल भारत के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात तथा देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति प्रदान करते हुए भारत को वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ग्वालियर में लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक Plug-and-Play मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण के आधारभूत अवसंरचना विकास के लिए भारत सरकार ने ₹493 करोड़ की शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। 

इसे भी पढ़ें: Sawan Month पर CM Mohan Yadav के निर्देश, Kanwar Yatra के लिए MP के मंदिरों में होंगे पुख्ता इंतजाम

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में बनने वाला यह Telecom Manufacturing Zone देश को दूरसंचार उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत विनिर्माण परिसर में मोबाइल फोन, नेटवर्क उपकरण, फाइबर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर तथा 5G एवं 6G तकनीकों के अनुसंधान, विकास और निर्माण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर का Telecom Manufacturing Zone देश की Semiconductor Mission और Electronics Component Schemes जैसी राष्ट्रीय पहलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दूरसंचार विनिर्माण का एक समग्र इकोसिस्टम विकसित करेगा। इससे अनुसंधान से लेकर उत्पादन तक की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर संचालित हो सकेगी। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्टार्ट-अप्स को नए अवसर प्राप्त होंगे, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और भारत में निर्मित दूरसंचार उपकरणों के वैश्विक निर्यात को भी नई गति मिलेगी।

हम आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के विशेष प्रयासों एवं सतत पहल के परिणामस्वरूप ग्वालियर को देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की स्थापना के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश को दूरसंचार विनिर्माण के वैश्विक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़