पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव का संदेश दे रहा है भारत: ओम बिरला

india-only-country-that-can-send-message-of-brotherhood-to-world-says-om-birla
[email protected] । Oct 1 2019 8:32PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी वर्षों पहले विश्वभर में शांति और अहिंसा का संदेश दिया था जिसे आज भी दुनिया मानती है।

आबू रोड। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि हिंसा और तनाव के इस समय में भारत ही पूरी दुनिया में शांति तथा सद्भाव का संदेश दे रहा है। वह यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विश्व शांति सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य कम हो रहे हैं। कई देश आपस में लड़ रहे हैं, हिंसा का वातावरण फैला रहे हैं। एक देश से दूसरे देश में युद्ध का तनाव बढ़ रहा है... ऐसे में भारत ही है जो संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और समृद्धि का संदेश दे रहा है। भारत का विश्व में मान-सम्मान बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस और भाजपा को लेना पड़ रहा गांधी के नाम का सहारा, ये कांग्रेस की नीतियों की विजय: गहलोत

बिरला ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी वर्षों पहले विश्वभर में शांति और अहिंसा का संदेश दिया था जिसे आज भी दुनिया मानती है। शांति, सद्भाव, नैतिकता, परोपकार, सतकर्म तो हमारी संस्कृति रही है। सदियों से भारत विश्व में ध्यात्म की गंगा बहा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था और फिर से बनने जा रहा है। बिरला ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा होती है और उन पर सभी की नजर होती है। भारत युवा है, जो देश के केंद्रबिंदु हैं। युवा भौतिकता को छोड़ आध्यात्मिकता से जुड़ें। युवा ही संदेश दे सकते हैं। यदि भारत को सही दिशा देनी है तो युवा को सही दिशा देनी होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़