रूस के साथ भारत का संबंध समय की कसौटी पर खरा उतरा है : विदेश मंत्रालय

MEA

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के पाकिस्तान दौरे की पृष्ठभूमि में भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के साथ उसके करीबी और रणनीतिक संबंधों की अपनी खासियत है और वह किसी अन्य देशों के साथ संबंध से प्रभावित नहीं होता है।

नयी दिल्ली। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के पाकिस्तान दौरे की पृष्ठभूमि में भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के साथ उसके करीबी और रणनीतिक संबंधों की अपनी खासियत है और वह किसी अन्य देशों के साथ संबंध से प्रभावित नहीं होता है। भारत का दौरा करने के बाद लावरोव ने इस्लामाबाद की यात्रा की जहां उन्होंने कहा कि रूस आतंक रोधी क्षमता बढ़ाने के लिए पाकिस्तान को विशेष सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में अजित पवार ने की रैली, भाजपा ने लगाया कोविड-19 नियमों के उललंघन का आरोप

लावरोव के पाकिस्तान दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से सवाल पूछा गया था। बागची ने कहा, ‘‘रूस के साथ करीबी, समय की कसौटी पर खरा उतरे और रणनीतिक संबंधों की अपनी विशेषता है और यह किसी अन्य देश के साथ संबंधों से प्रभावित नहीं होता है।’’ रूस द्वारा पाकिस्तान को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के संबंध में सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आप भारत के रुख से अच्छी तरह वाकिफ हैं और मुझे इसे दोहराने की जरूरत नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़