Gadchiroli में हाथी के हमले में महिला की मौत, दो अन्य घायल

elephant
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक जंगली हाथी के हमले में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात भामरागढ़ वन क्षेत्र के हिदुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता एक मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गांव लौट रही थी कि तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में राजे हलामी की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि घायलों का चंद्रपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़